Breaking News

NEWS KORBA:: कोरबा में भारत को कट्टर हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज:

post

 कोरबा। भारत को कट्टर हिंदू राष्ट्र बनाने और सिर्फ
हिंदुओं को अपने प्रतिष्ठानों में काम देने, उनका सहयोग करने का संकल्प
लेते एक वीडियो वायरल हुआ है। कोतवाली पुलिस ने एक व्यापारी समेत कुछ अन्य
लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।शनिवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में करीब 20 लोग रात के वक्त अग्नि को
साक्षी मानकर संकल्प लेते नजर आ रहे। कुछ लोग आग जलाकर गोला बनाए खड़े दिखाई
दे रहे हैं।

इसमें एक व्यक्ति स्पीकर के माध्यम से शेष लोगों को भारत को
कट्‌टर हिंदू राष्ट्र बनाने, हिंदुओं को हर तरह से सामाजिक, आर्थिक मदद
करने और उनको ही काम देने की शपथ दिला रहा। वीडियो के अंत में लोग जय
श्रीराम के नारे लगाते हुए भी दिखाई दे रहे। कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस
ने प्रमोद अग्रवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने
का मामला दर्ज किया गया है।टीआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो के
वायरल होने के बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस
वीडियो में बांकीमोंगरा निवासी प्रमोद अग्रवाल की पहचान हुई है, वीडियो में
संकल्प लेते नजर आ रहे है अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने
बताया कि वीडियो की जांच की गई, तब पाया गया कि वीडियो की भाषा सामाजिक
सद्भाव को बिगाड़ने वाली है। इसके बाद पुलिस ने अग्रवाल और अन्य के खिलाफ
भारतीय दंड विधान की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner