Breaking News

NEWS Jaipur:: मूक बधिर युवती से बलात्कार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज:

post

जयपुर. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक मूक बधिर
युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला
दर्ज किया गया है। पीड़िता पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या लेकर भीलवाड़ा के
सरकारी अस्पताल पहुंची थी। पुलिस के अनुसार, युवती (19) से दुष्कर्म का
मामला चित्तौड़गढ़ जिले के सदास थाने में दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में जांच में युवती दो माह की गर्भवती पाई गयी
है। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया।
पुलिस ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी लेने के लिए सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ
की मदद ली।

पुलिस के अनुसार, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ के साथ बातचीत में पीड़िता ने
कहा कि करीब दो महीने पहले एक खेत में उसके साथ बलात्कार किया गया था।
पुलिस ने शुरू में कहा था कि यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला लगता है, लेकिन
बाद में पीड़िता के साथ विस्तृत बातचीत के आधार पर उसने इसे दुष्कर्म का
मामला बताया जो पीड़िता के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में हुआ है।

भीलवाड़ा की पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि युवती के माता-पिता
चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं और उसके पिता भीलवाड़ा में मजदूरी करते हैं।
सिद्धू ने कहा, ‘लड़की से मिली सूचना के आधार पर कल रात चित्तौड़गढ़ जिले में
मामला दर्ज कर लिया गया है। चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत
ंिसह ने बताया कि सदास थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला
दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ” हम लड़की द्वारा दिए गए विवरण की पुष्टि
कर रहे हैं।”   

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner