Breaking News

NEWS Bangkok:: दक्षिण चीन सागर में अभ्यास कर रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त:

post

बैंकॉक. दक्षिण चीन सागर में अभ्यास कर रहा अमेरिकी
नौसेना का एफ35सी लाइटंिनग कक लड़ाकू विमान एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के डेक
पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सात नाविक घायल
हो गए। सेना ने यह जानकारी दी।

यूएसएस कार्ल ंिवसन के ‘‘डेक पर उतरते समय’’ दुर्घटनाग्रस्त होने से
पहले पायलट विमान से बाहर कूद गया था। सेना के एक हेलीकॉप्टर के जरिए पायलट
का पता लगाया गया, उसकी हालत स्थिर है। हादसे में कुल सात नाविक घायल हुए
हैं, जिनमें से तीन को इलाज के लिए फिलीपीन की राजधानी मनीला में भर्ती
कराया गया है। अन्य का इलाज जहाज पर ही किया जा रहा है।

सेना ने बताया कि मनीला भेजे गए तीनों नाविकों की हालत मंगलवार सुबह
स्थिर थी। अमेरिकी प्रशांत बेड़े के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें हादसे के
कारणों से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं है और अभी जांच जारी है। गौरतलब है
कि चीन, दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है और लगातार ताइवान पर भी दबाव
बढ़ा रहा है। ऐसे में, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इस क्षेत्र में अभ्यास
तेज कर दिया है, जिसे वे अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ‘नेविगेशन’ संचालन
की स्वतंत्रता कहते हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner