गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों द्वारा होटल, लाॅज, ढ़ाबा की चेकिंग करने के साथ ही बाहरी व्यक्तियों की भी चेकिंग की जा रहीं है।
इसके साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/आम स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में भी ऐसे लोगों/स्थानों की चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Journalist खबरीलाल