Breaking News

News Delhi :: प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.”:

post

नई दिल्ली, 26 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की खास टोपी पहने हुए नजर आए. वहीं, कंधे पर मणिपुर का गमछा डाला हुआ था. पीएम मोदी इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की खास टोपी पहनी हुई थी. टोपी पर उत्तराखंड का राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित था. वहीं, प्रधानमंत्री ने जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पहना हुआ था. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.”  

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मकमल से सजी देवभूमि उत्तराखंड की टोपी पहनकर हमारे राज्य की संस्कृति और परंपरा को गौरवान्वित किया है. उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता की ओर से मैं धन्यवाद व्यक्त करता हूं. प्रधानमंत्री को मेरा हार्दिक आभार.”  

बता दें कि पीएम मोदी को ‘ब्रह्मकमल’ बहुत पसंद हैं. वह जब भी केदारनाथ में ‘पूजा’ करने जाते हैं, तो इसी फूल का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा पीएम ने मणिपुर का एक गमछा भी धारण किया हुआ था. बता दें कि पिछले साल पीएम मोदी ने जामनगर रॉयल फैमिली द्वारा गिफ्ट में दी गई रंगीन ‘हलारी पग’ (शाही पगड़ी) पहनी थी.

उत्तराखंड व मणिपुर में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी की वेशभूषा को दोनों राज्यों के लिए होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.  

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकवादी घटनाओं को लेकर जारी किए गए ‘अलर्ट’ के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को नाकाम करने के लिए गश्त तेज कर दी है. राजधानी से लगने वाली सीमाओं को सील कर दिया गया है. गणतंत्र दिवस पर 27,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner