रायपुरः गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संप्रभुता का उत्सव है… समानता, न्याय और अधिकारों की रक्षा का उत्सव है। उन्होंने भारतीय संविधान को नमन करते हुए सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
महापौर एजाज ढेबर आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में होने वाले परेड समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल अनसुइया उइकेकी उपस्थिति में जवानों की वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया।
नगर निगम में शान से लहराया तिरंगा :: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर मुख्यालय ‘महात्मा गांधी सदन’ में ध्वजारोहण किया और देश के लिए अपनी जान क़ुर्बान करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महापौर एजाज ढेबर ने अपने सरकारी आवास में भी ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Journalist खबरीलाल