Breaking News
स्थानीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Wednesday ,January 26,2022

News Kabirdham :: स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा ने फहराया तिरंगा और दी शुभकामनाएं:

post

कवर्धा. कवर्धा जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 73वीं गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यक कर (जीएसटी) एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतिक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून, जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के होमगार्ड के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। 

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समारोह में विशेष सावधानी बरती गई तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner