Breaking News

news Palghar:: कार ने भोजनालय को टक्कर मारी, महिला की मौत:

post

पालघर (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के पालघर जिले में
ंिचचनी समुद्र तट पर एक कार ने भोजनालय को टक्कर मार दी। घटना में एक महिला
की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार
को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार देर शाम को हुई, जिसके बाद कार चालक को
गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया, ‘‘26 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश
होने के कारण, शाम को बड़ी संख्या में लोग तारापुर में ंिचचनी समुद्र तट पर
जमा हुए थे।

हालांकि, भीड़ होने के बावजूद एक कार समुद्र तट पर आ गई और स्कूटर सवार
को बचाने की कोशिश करते समय चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार ने
भोजनालय को टक्कर मार दी। भोजनालय में खाना खा रही महिला की मौके पर ही मौत
हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले
जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना
के बाद समुद्र तट पर मौजूद कई लोगों ने न केवल कार की ंिवडस्क्रीन तोड़ दी,
बल्कि खाने के कुछ स्टाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और कुर्सियों को फेंक
दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।

सूचना मिलते ही वनगांव थाने के कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए मौके
पर पहुंचे। भीड़ के हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
अधिकारी ने बताया कि वनगांव थाने में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन
चलाने का मामला दर्ज किया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए
पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner