Breaking News

news Lucknow:: युवाओं से ‘‘पकौड़े बिकवाने की अपनी संकीर्ण सोच’’ बदले भाजपा : मायावती:

post

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूपीटीईटी) और रेलवे की
आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में छात्रों के
हंगामे पर ंिचता जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) को ‘युवाओं से पकौड़े बिकवाने की अपनी संकीर्ण सोच’ बदलनी चाहिए।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “पहले यूपीटीईटी और अब रेलवे के
आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में कई
दिनों से भारी हंगामा जारी है। यह सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण है।
गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध
करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा,
“सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी और बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है।

सरकारी नौकरी व उनमें आरक्षण की सुविधा गौण हो गई है। ऐसे में वर्षों से
छोटी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा भी सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण है।
भाजपा युवाओं से पकौड़ा बिकवाने की अपनी संकीर्ण सोच बदले।” गौरतलब है कि
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और बिहार की राजधानी पटना में रेलवे की
एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अर्भ्यिथयों
ने काफी हंगामा किया था। प्रयागराज में मंगलवार को छात्र रेलवे ट्रैक पर
पहुंच गए और ट्रेनों को रोकने की कोशिश की थी।

उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो में पुलिसकर्मी एक अतिथि गृह में
घुसकर छात्रों की बुरी तरह पिटाई करते हुए देखे गए थे। इस मामले में कई
पुलिसर्किमयों को निलंबित किया गया है। उधर, पटना में भी आरआरबी-एनटीपीसी
परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर अर्भ्यिथयों ने ट्रेन की एक बोगी में आग
लगा दी और राजेंद्र नगर र्टिमनल के सामने एक मालगाड़ी को रोक दिया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner