Breaking News

news Sao Paulo:: इक्वाडोर ने ब्राजील से ड्रॉ खेल, अर्जेंटीना ने चिली को हराया:

post

साओ पाउलो. इक्वाडोर ने पांच बार के चैम्पियन ब्राजील
को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोककर कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह
बनाने की ओर अगला कदम रख दिया । इक्वाडोर अगर अगले सप्ताह पेरू को हरा देता
है तो विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेगा ।

वहीं एक अन्य मैच में चिली को अर्जेंटीना ने 2 . 1 से हराया । अब चिली
को बोलिविया और ब्राजील के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा चूंकि आखिरी मैच
सैंटियागो में चिर प्रतिद्वंद्वी उरूग्वे से है । उरूग्वे ने पराग्वे को 1 . 0 से हराया और यह विजयी गोल लुई सुआरेज ने दागा । नये कोच डिएगो अलोंसो के साथ टीम की यह पहली जीत है ।

ब्राजील (36 अंक) और अर्जेंटीना (32 अंक) पहले ही विश्व कप के लिये
क्वालीफाई कर चुके हैं । इक्वाडोर के 24 अंक है जो उरूग्वे से पांच अंक आगे
है । कोलंबिया और पेरू के 17 अंक हैं जबकि चिली के 16 अंक है । बोलिविया
के 15 अंक है जो वेनेजुएला से खेलेगी । दक्षिण अमेरिका से विश्व कप में चार टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा और पांचवें स्थान की टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेआफ खेलेगी । 

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner