Breaking News

News Mumbai :: सुपर मार्केट्स और जनरल स्‍टोर्स में भी मिलेगी शराब, महाराष्‍ट्र सरकार का बड़ा फैसला:

post

मुंबईः महाराष्‍ट्र में अब सुपर मार्केट्स और जनरल स्‍टोर्स में भी शराब बेची जाएगी। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शराब की बिक्री को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

महाराष्‍ट्र सकरार ने गुरुवार को नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। इसके अनुसार सुपरमार्केट्स और जनरल स्टोर्स जिनका क्षेत्रफल एक हजार वर्ग फुट या उससे अधिक है, उन्हें अपने परिसर में एक अलग स्टॉल के माध्यम से शराब बेचने की अनुमति दी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस फैसले से महाराष्ट्र के शराब उत्पादकों और किसानों को फायदा होगा। इसके जरिए राज्य सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।   

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। भाजपा इस फैसले के विरोध में है। बता दें कि शराब के शौकीनों के लिए बीते दिनों दिल्ली से भी बड़ी खबर आई थी। दिल्ली में अब हर साल सिर्फ तीन दिन ही ड्राई डे रहेगा यानी केवल 3 दिन ही शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार के एक्साइज कमिश्नर के आदेश के अनुसार 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को छोड़कर बाकी सभी दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर एक बार फिर शराब की होम डिलीवरी शुरू की जा चुकी है। आबकारी विभाग के अनुसार ग्राहक वेबसाइट और ऐप के जरिए शराब की ऑनलाइन बुकिंग सुबह आठ के रात आठ बजे तक कर सकते हैं। शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहकों को आबकारी विभाग के वेबसाइट csmcl.in पर लॉगिन करना होगा या फिर वे गूगल स्टोर में उपलब्ध सीएसएमसीएल के ऐप के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner