Breaking News

ओएलएक्स में ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:

post

बिलासपुर। ओएलएक्स में विज्ञापन देकर ठगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस
को पता चला कि गिरोह के सदस्य इंटरनेट मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग भी करते
हैं। वे लड़कियों के नाम पर फर्जी एकाउंट बनाकर युवकों से वीडियो चैट करने
के बाद फिर रकम उगाही करते थे। पुलिस ने मामले में राजस्थान के भरतपुर से
दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनसे जब्त मोबाइल में कई आपत्तिजनक
वीडियो मिले हैं।

पुलिस को बीते कई महीनों से तरह-तरह से आनलाइन ठगी की
शिकायतें मिल रही थीं। इसमें ओएलएक्स के जरिए विज्ञापन दिखाकर वाहन बेचने
का झांसा देकर 44 हजार स्र्पये की ठगी का मामला भी शामिल था। तोरवा क्षेत्र
के युवक की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल
नंबर के आधार पर आनलाइन निगरानी शुरू की। तब पता चला कि गिरोह के सदस्यों
ने इंटरनेट मीडिया पर युवतियों के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया है। उसके जरिए
वे युवकों को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। जांच में यह
भी पता चला कि आरोपित युवक राजस्थान के रहने वाले हैं।

साइबर सेल की टीम
उन्हें पकडऩे के लिए राजस्थान के भरतपुर के थाना नगर क्षेत्र पहुंची। जहां
से उमर मोहम्मद (21 वर्ष) और आसिफ (21 वर्ष) को पकड़ लिया गया। तकनीकी
जांच में आरोपितों की करतूतें सामने आ गईं। लिहाजा, पुलिस ने आरोपित युवकों
के कब्जे से मोबाइल जब्त किए। इसमें दो दर्जन से अधिक ऐसे वीडियो मिले,
जिसके माध्यम से ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित
युवकों ने बताया कि वे पहले ओएलएक्स में विज्ञापन देकर धोखाधड़ी करते थे।
फिर पकड़े जाने के डर से उन्होंने यह काम बंद कर दिया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner