Breaking News

आठ महीने बाद शुरू हुई अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन:

post

अंबिकापुर। आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद अंबिकापुर - जबलपुर एक्सप्रेस
ट्रेन का संचालन रविवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हो गया। इससे पहले मदनमहल,
जबलपुर से रवाना होकर यह ट्रेन देर रात अंबिकापुर पहुंची थी। इस ट्रेन का
संचालन शुरू होने से सरगुजा संभाग सहित मध्यप्रदेश के यात्रियों को
अनूपपुर, कटनी, जबलपुर मार्ग में चलने वाली दूसरी विशेष ट्रेनों का लाभ मिल
पाएगा। अभी तक अंबिकापुर से शहडोल, कटनी, अनूपपुर मार्ग के लिए कोई सीधी
ट्रेन सेवा शुरू नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़
रही थी।
कोरोना संक्रमण काल के बाद से इस ट्रेन का संचालन बंद था।
यात्रियों की लंबे समय से इस ट्रेन के संचालन की मांग को देखते हुए पश्चिमी
मध्य रेलवे ने इसे दोबारा शुरू करने की अनुशंसा रेलवे बोर्ड को की थी।
वहां से मंजूरी मिलने के बाद पांच दिसंबर को यह ट्रेन मदनमहल, जबलपुर से
अंबिकापुर के लिए रवाना हुई। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से पहले दिन इस ट्रेन
से करीब डेढ़ सौ यात्री रवाना हुए। अंबिकापुर से मदनमहल के बीच यह ट्रेन
करीब 13 स्थानों पर ठहरेगी। अंबिकापुर से छूटने के बाद यह ट्रेन
बिश्रामपुर, कटोरा, बैकुंठपुर, बिजुरी, कोतमा, अनूपपुर, बुढार, शहडोल,
बिरसिंहपुर, उमरिया, कटनी साउथ, सिहोरा रोड, जबलपुर होते हुए मदनमहल
पहुंचेगी।

विशेष ट्रेन के रूप में संचालित अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन में
17 कोच हैं। अभी यह ट्रेन मदन महल-अंबिकापुर-मदन महल के नाम से चलाई जा रही
है। ट्रेन क्रमांक 01265 मदन महल से चलकर अंबिकापुर रात को पहुंची थी और
ट्रेन क्रमांक 01266 के रूप में अंबिकापुर से रविवार सुबह सवा छह बजे
मदनमहल के लिए रवाना हुई। पहले दिन ही अंबिकापुर स्टेशन में यात्रियों में
खासा उत्साह दिखा। हालांकि यात्रियों की काफी संख्या नहीं थी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner