Breaking News

news Bhopal/Mumbai:: श्वेता तिवारी ने अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी:

post

भोपाल/मुंबई. लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी
ने ‘भगवान’ पर अपनी टिप्पणी से कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने को
लेकर हो रही आलोचनाओं के बाद माफी मांगी है. अभिनेत्री ने यह माफी एक दिन
पहले भोपाल में अपने बयान को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद मांगी
है. अदाकारा (41) ने बुधवार को भोपाल में अपनी वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर’ के
प्रचार के दौरान यह विवादित बयान दिया था. तिवारी के बयान का एक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने अपने अंत:वस्त्र के बारे
में बात करते हुए कथित तौर पर भगवान का जिक्र किया है. मीडियार्किमयों से
बातचीत के दौरान जब उन्होंने यह टिप्पणी की तो उनके सह-कलाकार भी वहां
मौजूद थे.

अभिनेत्री को ‘कसौटी ंिजदगी की’ और ‘परवरिश’ कार्यक्रम में उनकी भूमिका
के लिए जाना जाता है. तिवारी ने कहा कि उनके बयान को ‘‘गलत समझा गया.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि एक सहयोगी की पूर्व भूमिका को लेकर
मेरे एक निश्चित बयान को संदर्भ से बाहर लिया गया और इसे गलत समझा गया. जब
इसका संदर्भ बताया जाएगा तो कोई भी यह समझ जाएगा कि ‘भगवान’ के बारे में
मेरा बयान सौरभ राज जैन की एक देवता की लोकप्रिय भूमिका के संदर्भ में
था.’’

तिवारी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘लोग निभाए गए चरित्र
नामों को अभिनेताओं से जोड़ते हैं और इसलिए, मैंने मीडियार्किमयों के साथ
अपनी बातचीत के दौरान इसे एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया. हालांकि,
इसे पूरी तरह से गलत समझा गया है, जो दुखद है.’’ उन्होंने कहा कि वह कभी भी
जानबूझकर या अनजाने में ऐसा कुछ नहीं कहेंगी या ऐसा कुछ नहीं करेंगी जिससे
लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे.

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, मुझे भान हुआ है कि इससे अनजाने में लोगों
की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं. कृपया भरोसा करें कि अपने शब्दों या
कार्यों से किसी को चोट पहुंचाने का मेरा इरादा कभी नहीं रहा है. इसलिए,
मैं अनजाने में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए विनम्रतापूर्वक
माफी मांगना चाहूंगी.’’

इस बीच, भोपाल में पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को तिवारी के खिलाफ
कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया. मध्य प्रदेश
के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा शहर की पुलिस को तिवारी की टिप्पणी की
जांच करने और एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश देने के बाद यह मामला
दर्ज किया गया.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner