रायपुर । राजधानी के भाठागांव
अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के बाहर दूरदराज से आने यात्रियों से खुलेआम लूट हो
रही है। इसकी शिकायत नगर निगम, परिवहन और पुलिस विभाग तक पहुंच चुकी है
लेकिन सभी चुप्पी साधे हुए हैं। दअरसल, मामला यह है कि बस टर्मिनल के बाहर
सड़क किनारे अवैध तरीके से बुकिंग आफिस खोलकर हाकरों और एजेंटों ने कब्जा
जमा लिया है।
यात्रियों को जबरिया रोककर दे रहे टिकट
यात्रियों
को सड़क पर रोककर यह मनमाना किराया वसूलकर टिकट थमा रहे हैं। 1000 रुपये के
टिकट का 1200 से 1500 रुपये वसूल किया जा रहा है। मना करने पर यात्रियोें
से मारपीट करने पर हाकर और एजेंट उतारू हो जाते हैं। नियमानुसार बस टर्मिनल
के भीतर या तो बस कंपनी या फिर आरटीओ का अधिकृत एजेंट, हाकर ही यात्रा
टिकट की बुकिंग कर सकते है। बस टर्मिनल से प्रदेश के विभिन्न जिलों के
अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश,
ओड़िशा समेत अन्य राज्यों के लिए एक हजार से अधिक यात्री बसें रोजाना रवाना
होती है। इनमेें 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं।
हाकर व एजेंटों की गुंडागर्दी को देखकर आम यात्री अब बस टर्मिनल की बजाए
शहर के चौक,चौराहे या फिर रिंग रोड पर ही बसों पर सवार हो रहे है। स्थानीय
बस आपरेटरों ने बताया कि रायपुर से बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र का निर्धारित
किराया यदि एक हजार है तो एजेंट प्रत्येक यात्रियों से 12 सौ से 15 सौ
रूपये वसूलकर संबंधित बस के कंडेक्टर को निर्धारित किराया देकर यात्री को
बैठा देते है। एजेंटों की गुंडागर्दी को देखकर दूसरे राज्य के बस आपरेटर और
उनके कर्मचारी निर्धारित किराया लेकर चुप्पी साध लेते है।
वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश
बस
टर्मिनल के बाहर पंडरी, राजातालाब, ईरानी डेरा और आसपास के क्षेत्रों के
कुछ लोग पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। टिकरापारा इलाके के कुछ बदमाश भी
इसमें श्ाामिल हैं। सभी यहां पर अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे
को धमका भी रहे हैं। ऐसे में यहां पर कभी भी गैंगवार की स्थिति निर्मित हो
सकती है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य से आने वाले अलग-अलग कंपनियों के
200 से अधिक बसों की बुकिंग का काम एक डीएसपी के भाई ने लिया है। डीएसपी
का भाई ही हाकर व एजेंटों से अवैध बुकिंग करा रहा है।
बस स्टैंड के दो किमी के दायरे में कोई भी बुकिंग एजेंट नहीं होना चाहिए
बस
टर्मिनल के बाहर यात्रियों को हाकर व एजेंट रोककर अवैध तरीके से टिकट
काटकर अधिक किराया वसूल रहे हैं। बस टर्मिनल और बाहर में व्याप्त अव्यस्था
को लेकर शासन-प्रशासन को पत्र लिखा गया है। बस स्टैंड के दो किमी के दायरे
में कोई भी बुकिंग एजेंट का दफ्तर नहीं होना चाहिए। केवल आरटीओ के अधिकृत
एजेंट ही टिकट की बुकिंग करें, तब ही व्यवस्था सुधरेगी।
-सैयद अनवर अली, प्रदेश अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ
एजेंटों की मनमानी की शिकायत मिली
भाठागांव
बस टर्मिनल में हाकर व एजेंटों की मनमानी की शिकायत मिली है। इस पर
कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है। यदि कोई लिखित में
शिकायत करता है तो एफआइआर भी दर्ज होगी।
- राजेश चौधरी, सीएसपी-पुरानी बस्ती

Journalist खबरीलाल