Breaking News

NEWS RAIPUR:: मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया:

post

73वें गणतंत्र दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने संबोधित किया ।
गणतंत्र दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती राधा गुप्ता ने अनेकता
में एकता का प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े ।

रायपुर -  पीआर/आर/480 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल मे सेक्रसा ग्राउंड, डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी में
गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पुरी तरह से पालन करते हुए उत्साह पूर्वक
मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम
सुंदर गुप्ता ने मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । तद्उपरांत
उन्होंने रेल सुरक्षा बल के जवानों, सिविल डिफेन्स के द्वारा तैयार किये गये आकर्षक परेड का निरीक्षण किया
एवं परेड की सलामी ली ।

मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित
किया। अपने संबोधन में कहा की रायपुर मंडल का भारतीय रेलवे में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है । अपनी
स्थापना के बाद से ही इस मंडल ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है । यह मंडल लदान,
विद्युतीकरण,दोहरीकरण, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्यो, यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे
हॉस्पिटल में सुविधाओं का विस्तार, स्टाफ वेलफ़ेयर के कार्यों एवं यात्री परिवहन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं
सराहनीय कार्य करता रहा है । उन्होने उपस्थित जनसमुह एवं उनके परिजनों, रेल यात्रियों, देशवासियों को
73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक
अधिकारी श्री उदय कुमार भारती के द्वारा किया गया ।

मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती राधा गुप्ता ने अनेकता में एकता का प्रतीक रंग-बिरंगे
गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर आकाश में छोड़े ।
इस अवसर पर अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती राधा गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री लोकेश
विश्नोई एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) श्री आशीष मिश्रा सहित सेक्रो की पदाधिकारिया, मंडल के
वरिष्ठ अधिकारी, प्रोबेशनरी अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के यूनियन के प्रतिनिधिगण, मीडिया के
सदस्य, रेल कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे ।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner