00 देश भर के किसी भी श्री सीमेंट उत्पादन इकाई से प्राप्त कर सकेंगे
रायपुर। देश
की सुप्रसिद्ध सीमेंट कंपनी श्री सीमेंट की अनोखी सेवा पहल का लेफ्टिनेंट
जनरल आलोक क्लेर, पीवीएसएम, वीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी पश्चिमी कमान,
भारतीय सेना, ने औपचारिक रूप से प्रोजेक्ट -नमन- का जयपुर में उद्घाटन
किया। यह परियोजना श्री सीमेंट की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसके जरिये भारतीय
आर्म्ड फोर्स के परिवारों को मुफ्त सीमेंट प्रदान किया जायेगा। पिछले 20
वर्षों में आर्म्ड फोर्स में देश की सेवा के दौरान शहीद हुए सैनिकों के
परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। विजय दिवस के रूप में नमन परियोजना का
लोकार्पण किया गया।
नमन योजना के तहत, 1 जनवरी 1999 से लेकर 1 जनवरी
2019 (20 वर्ष) के बीच देश के लिए शहीद हुए शहीद जवानों के एक परिजन को,
अपनी जमीन पर 4 हजार वर्गफुट तक का घर बनाने के लिए मुफ्त सीमेंट प्रदान
किया जाएगा। इस योजना के तहत शहीदों के परिवार के सदस्य पूरे देश में फैले
किसी भी श्री सीमेंट की उत्पादन इकाई से मुफ्त में सीमेंट प्राप्त कर सकते
हैं।
नमन प्रोजेक्ट कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित
करते हुए भारतीय सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट
जनरल आलोक क्लेर ने कहा श्री सीमेंट द्वारा अपने सेवामूलक कार्यों का
विस्तार करने के लिए इनके अधिकारियों का यह एक अद्भुत प्रयास है। हमारे देश
के वीर शहीदों के लिए जिन्होंने देश की सेवा में अपनी जान बलिदान कर दिया
है, उन्हें इस तरह का सम्मान प्रदान करना काफी दुर्लभ और अनोखा प्रयास है।
सच्चे अर्थों में इस सेवा मूलक कार्यों के जरिये हमारे शहीदों के कल्याण के
लिए सेना के इतिहास में कंपनी ने एक अलग जगह बनाई है।
इस मौके पर श्री
सीमेंट के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री प्रशांत बांगड़ ने कहा क्योंकि घर
बनाने के लिए उच्च क्वालिटी के सीमेंट की सबसे ज्यादा जरुरत होती है, इसलिए
हमें लगा कि नमन योजना शहीदों के परिवारों की आवास जरूरतों को पूरा करने
के लिए बेहद मददगार साबित होगा। हमारे लिए हमारे सैनिकों के परिवारों के
लिए यह विनम्र योगदान बहुत ही सम्मान की बात है, जो सेवा के आह्वान से ऊपर
उठे और मातृभूमि के लिए अपना जीवन लगा दिया।
इस योजना को केंद्रीय
सैनिक बोर्ड और राज्य सैनिक बोर्ड (आरएसबीएस)और जिला सैनिक बोर्ड
(जेडएसबी), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इस
मौके पर शहीद परिवार की सदस्य श्रीमती सुनीता देवी और श्रीमती सुदेश को नमन
प्रोजेक्ट के तहत श्री सीमेंट की तरफ से श्री संजय मोहता
(अध्यक्ष,वाणिज्यिक, एवं चीफ हैप्पिनेश ऑफिसर) और श्री अरविंद खिचा
(अध्यक्ष, वाणिज्यिक)श्री सीमेंट लिमिटेड की मौजूदगी में जीओसी-इन-सी,
लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने सीमेंट का रिलीज ऑर्डर सौंपा।

Journalist खबरीलाल