नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की वयस्क
आबादी में से 75 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा होने पर रविवार को देशवासियों को
इस ”महत्वपूर्ण उपलब्धि” के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें उन सभी लोगों पर
गर्व है, जो टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया था कि भारत ने 75 प्रतिशत वयस्क आबादी के
कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है. प्रधानमंत्री ने मंडाविया के
इस ट्वीट को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, ”सभी वयस्कों में से 75 प्रतिशत
का टीकाकरण पूरा हो चुका है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये देशवासियों को
बधाई. ‘ मोदी ने ट्वीट किया, ”टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे सभी लोगों पर
गर्व है.’ भारत में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 165.70 करोड़ से अधिक
खुराकें दी जा चुकी हैं.

Journalist खबरीलाल