रायपुर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी के तीन फरवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश
कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। राहुल के स्वागत से लेकर अन्य कार्यक्रमों
की रुपरेखा तय करने के लिए एक फरवरी को प्रदेश के आला नेताओं की बैठक
रखी गई है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
मोहन मरकाम सहित कई अन्य पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश
कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने बताया कि राहुल
गांधी के दौरे की तैयारी को लेकर एक फ़रवरी को दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस
के कार्यालय राजीव भवन में बैठक रखी गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार
है, इसलिए पार्टी के लोग अपने मुखिया का जोरदार स्वागत करना चाहते हैं।
बिलासपुर और सरगुजा संभाग का डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण स्थगित
डिटिल
एप से सदस्या अभियान चलाने के लिए कांग्रेस में संभागवार प्रशिक्षण
कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार को राजीव भवन में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण
दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस से पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल
गांधी के दौरे को देखते हुए बिलासपुर और सरगुजा संभाग का प्रशिक्षण स्थगित
कर दिया गया है।

Journalist खबरीलाल