Breaking News

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: :

post

संवाददाता :: Shreekant Jaiswal कोरिया 

बैकुठपुर / आज 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में जिले के सभी कार्यालयो में 11 बजे से दो मिनट मौन धारण किया गया। जिला कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार के मार्गदर्शन में मौन धारण करते स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।  

इसी प्रकार ग्राम पंचायत जूनापारा मे अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत बैकुंठपुर सीईओ की उपस्थिति में गांधी जी के पुण्य तिथि को नशा मुक्ति दिवस के रूप मे मनाते हुए ग्रामीण लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाया गया एवं ग्राम गौठान जूनापारा का भ्रमण किया गया। ग्राम पंचायत जूनापारा जनपद पंचायत बैकुंठपुर में ग्रामीणों को नशा मुक्ति प्रेरणा का संकल्प एवं नशा न करने का दिलाते हुए शपथ पत्र भरवाया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर शपथ कर्ताओं को बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जिनको इसकी लत पड़ जाती है, तो वे व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से खोखला हो जाता है। यदि युवा वर्ग को इसकी लत पड़ जाती है तो देश के विकास में बाधा होने लगती हैं। बस स्टैंड बैकुंठपुर में आने जाने वाली बसों में जिला चिकित्सालय के आसपास आए हुए लोगों को नशा से होने वाली हानि के जानकारी का पम्पलेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया श्री प्रशांत कुशवाहा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री पुसाम, उपसंचालक समाज कल्याण श्री श्यामसुंदर रैदास, प्रभारी समाज शिक्षा संगठक श्री पटेल, ग्राम पंचायत सचिव श्री रामसिंह तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner