Breaking News

बाबरिया-गोलछा के नाम से रायपुर के चेंबर भवन हाल का नामकरण किया जाए - राठी:

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजकुमार
राठी ने स्व. रमेश बावरिया एवं संतोष गोलछा के नाम पर चेंबर भवन के दोनों
हाल का नामकरण करने की मांग अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा से की है। चेंबर चुनाव
के चलते उनकी इस पहल को राजनीति के चश्मे से भी देखा जा रहा है। हालांकि,
दोनों के निधन को चेंबर के लिए बड़ी क्षति बताते हुए राठी ने कहा कि
व्यापारिक हित के कार्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे योद्धा
को सम्मान देने का यह एक तरीका है।

राठी ने कहा कि हाल का नामकरण
बावरिया एवं गोलछा के नाम से करने से हमारी आने वाली पीढ़ी भी चेंबर चुनाव
के चलते अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे योद्धाओं को याद रखेगी। साथ
ही रायपुर शहर की जनता भी अनेक कार्यक्रम का आयोजन चेंबर के हाल में करती
है, जिससे उन्हें भी नामकरण के चलते इन व्यापारी भाइयों के बलिदान से
प्रेरणा मिलेगी। चेंबर उपाध्यक्ष राठी ने चेंबर चुनाव पूर्व निर्धारित समय
सीमा अनुसार मार्च में ही कराने की मांग की है, जिससे चेंबर के माध्यम से
व्यापारी हित में होने वाले कार्यों में रुकावट न आए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner