Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वर्चुअली चुनावी रैली में योगी सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाईं:

post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वर्चुअली चुनावी रैली में योगी सरकार
की उपलब्धियां और योजनाएं गिनाईं। इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला
बोला। पीएम मोदी ने शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर
की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को वर्चुअली संबोधित कर पार्टी
प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा
प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल रहे।
पीएम को सुनने के लिए नोएडा समेत तमाम जिलों में काफी संख्या में भाजपा
समर्थक मौजूद रहे। 

पीएम ने कहा कि कोई भूल नहीं सकता है कि यूपी को लेकर क्या चर्चा होती
थी। पांच साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून चलाते थे। उनका ही शासन चलता था।
बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। माफिया सरकारी संरक्षण में घूमते
थे। पश्चिमी यूपी के लोग कभी नहीं भूल सकते कि जब दंगे हो रहे थे तो
तत्कालीन सरकार जश्न मना रही थी।

लोगों के पलायन की आए दिन खबर आती थीं।

अपहरण, फिरौती की घटनाओं ने लोगों को बर्बाद करके रख दिया था। पांच साल
में योगी सरकार यूपी को इन हालातों से बाहर निकालकर लाई है। मैं भी एक
राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं। आज यूपी का किसान हो, कर्मचारी हो व्यापारी
हो या फिर माताएं और बेटियां, सभी को सम्मान मिल रहा है।पीएम बोले, मैं ये
देखकर खुश हूं कि लोग इन दंगाई सोच के लोगों से काफी सतर्क हैं।

जनता इन लोगों के वो दिन वापस नहीं लाना चाहती। जनता ने ये ठान लिया है
कि भाजपा को पहले से ज्यादा मतों से विजयी बनाएंगे। हमारा काम और उनके
कारनामे देखकर यूपी की जनता भाजपा को भरपूर साथ देने जा रही है। जो मतदाता
पहली बार वोट डालने जा रहे हैं उन्होंने निर्णय कर लिया है कि यूपी को फिर
से दंगाइयों के हवाले नहीं करना है।नोएडा से जुड़े अंधविश्वास को लेकर पीएम
ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा, वो नेता जो नोएडा आने से डरते हैं,
वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं करते वो युवाओं और यूपी का विकास नहीं कर सकते।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner