Breaking News

मुख्यमंत्री ने सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान को किया नमन:

post

00 प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान की अपील
रायपुर।
मुख्यमंत्री
श्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है।
श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के माध्यम
से मैं सशस्त्र सेना के उन सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त
करता हूं, जिनके त्याग, समर्पण तथा बलिदान की वजह से हमारे देश की सीमाएं
सुरक्षित हैं तथा हम अपने देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने में सफल
हो पाते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के उन महान सेनानियों और
उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना
योगदान जोडऩे की पावन भावना का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप
जारी किए गए झंडे के माध्यम से हम सम्मानपूर्वक दान की परंपरा से जुड़ते
हैं, क्योंकि इससे एकत्र होने वाली धनराशि हमारे वीर, अनुभवी, प्रतिबद्ध और
जांबाज सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के कल्याण में अपना
योगदान जोड़ती है। इसके माध्यम से हम शौर्य और त्याग की पावन भावना से भी
जुड़ते हैं, जो हमारे पराक्रमी साथियों और उनके परिवारजनों को यह दृढ़
विश्वास प्रदान करती है कि हर परिस्थिति में हम सब देशवासी उनके साथ हैं।
मैं प्रत्येक नागरिक से यह अनुरोध करता हूं कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष
में उदारतापूर्वक दान देकर, सैनिक परिवारों के प्रति आदर और अपनी एकजुटता
प्रदर्शित करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner