नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार
को कहा कि निजी कंपनियों द्वारा 5जी मोबाइल सेवाओं की शुरुआत के लिए
स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले वित्त वर्ष 2022-23 में की जाएगी। सीतारमण ने
वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि कंपनियों के लिए स्वैच्छिक निकासी
की समयावधि को दो साल से घटाकर छह महीने किया जाएगा।
उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि आपूर्तिकर्ताओं की अप्रत्यक्ष लागत
कम करने के लिए गारंटी बांड देने की व्यवस्था को भी लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी रेल सुरक्षा एवं क्षमता प्रौद्योगिकी ‘कवच’ के तहत
करीब 2,000 किलोमीटर लंबे रेल नेटवर्क को लाया जाएगा। इसके अलावा अगले तीन
वर्षों में ‘वंदे-भारत’ श्रेणी की 400 नई ट्रेनों का भी विनिर्माण किया
जाएगा।

Journalist खबरीलाल