जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र के तूरेनार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय व श्रम विभाग संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि वो खिलाड़ी बाजीगर होता है
जो अपनी हार को जीत में बदल देता है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आगे कहा कि खेलों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया जिससे सुदुर अंचलों के खेल प्रतिभाओं को निखारा जाये।बस्तर संभाग मुख्यालय के हाता ग्राऊंड, सिटी ग्राऊंड, प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, खेल परिसर धरमपूरा व गारावंड़ कला मैदान का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। विधायक रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों को प्रेरणादायक चंद पंक्तियों के माध्यम से उनमें ऊर्जा का संचार भरते हुए कहा कि क्या हार में क्या जीत में कींचित नहीं भयभीत मैं।
कर्त्तव्य पथ पर जो भी मिले जीत भी सही और हार भी सही।।
तूरेनार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कोयनार व कालीपूर के बीच फाईनल मैच था।कोयनार विजेता व कालीपूर उपविजेता टीम रही।जिनको संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शील्ड प्रदान किया। संसदीय सचिव ने कालीपुर और कोयनार क्रिकेट टीम को क्रिकेट टीम देने की घोषणा दी इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी संजू जैन, पार्षद कमलेश पाठक, योगेश पानीग्राही, तूरेनार के सक्रिय कार्यकर्ता मायाराम , रमेश पात्रों, विद्या जीराम, विजय चंद्र नाग, दयाराम कश्यप, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप,कोयनार,कालीपूर,तूरेनार के सरपंच व उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Journalist खबरीलाल