Breaking News

360 नशीली टेबलेट के साथ सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार:

post

रायपुर। गोलबाजार क्षेत्र के नवापारा बिजली आफिस के पास एक सुरक्षा गार्ड
को 360  प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रो-10 के साथ गोलबाजार पुलिस ने
गिरफ्तार किया है। सुरक्षा गार्ड के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत
कार्रवाई कर रही है।
गोलबाजार थाने से मिली जानकारी के अनुसार लोगों
द्वारा नशीली दवा बिक्री की शिकायत लगातार किए जाने के बाद पुलिस ने
मुखबिरों को इस काम में लगाया और आज उनकी शिकायत सही पाई गई।

मुखबिर से
मिली सूचना के आधार पर गोलबाजार पुलिस ने एसपीएस कंपनी के सुरक्षा गार्ड
शेख मुख्तियार (28) को  नवापारा बिजली आफिस के पास नशीली दवाईयों की बिक्री
करते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजा तालाब का रहने
वाला है। जब नशीली दवाईयों के संबंध में कागजात मांगे तो वह कोई वैध कागजात
नहीं दिखा पाया और उसके पास पुलिस ने 360   प्रतिबंधित नशीली टेबलेट
नाइट्रो-10 को जप्त कर लिया। आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट
के तहत कार्रवाई करने के साथ ही उसने ये दवाई कहां से खरीदी और दवा के
सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner