Breaking News

हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवकी की करेंट से मौत:

post

बीजापुर। आज सुबह राणापारा इलाके में एक युवक हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टावर पर
चढ़ गया और फिर अचानक तरंगित तारों की चपेट में आ जाने के कारण अचानक
जोरदार विस्फोट हुआ और युवक की वहीं मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना
मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। युवक के शव को
वहां से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई
है। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल
पाई है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नैमेड थानाक्षेत्र
के राणापारा इलाके में आज सुबह कुछ लोगों ने एक युवक को 60 फीट ऊंचे
हाईटेंशन इलेक्ट्रिक टावर पर चढ़ते देखा। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले युवक
टावर के सबसे ऊंचे हिस्से में पहुंच गया। देखते- देखते वह तरंगित तारों की
चपेट में आ गया और तार से चिपकते ही विस्फोट के साथ उसकी मौत हो गई।
युवक
जिस टावर पर चढ़ा था उसमें 132 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। घटना के
बाद से घटना स्थल पर लोगों का मजमा लगा हुआ है। शव को वहां से उतारने की
व्यवस्था की जा रही है साथ ही युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner