उधमसिंह नगर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर कोविड-19
महामारी के बीच किसानों को एक साल के लिए सड़क पर छोड़ने का आरोप लगाया और
कहा कि उनकी पार्टी ऐसा कभी नहीं करेगी. आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से
पहले यहां किच्छा में एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता
ने यह भी कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नहीं है, बल्कि एक राजा है, जो अपना
निर्णय लेते समय जनता से चुप रहने की उम्मीद करता है. गांधी ने कहा कि
कांग्रेस किसानों, युवाओं, मजदूरों या गरीबों के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं
करेगी और वह उनके साथ साझेदारी चाहती है. उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा
के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Journalist खबरीलाल