Breaking News

news New Delhi:: भारत को 2023 में मिलेगा अपना ‘डिजिटल रुपया’:

post

नयी दिल्ली. भारत को अपनी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा 2023 की
शुरुआत में मिल सकती है. यह मौजूदा समय में उपलब्ध किसी निजी कंपनी के
संचालन वाले इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसी ही होगी, लेकिन इसके साथ ‘सरकारी
गारंटी’ जुड़ी होगी. एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी. वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए
कहा था कि जल्द केंद्रीय बैंक के समर्थन वाला ‘डिजिटल रुपया’ पेश किया
जाएगा. इस सूत्र ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि रिजर्व बैंक
द्वारा जारी डिजिटल मुद्रा में भारतीय करेंसी की तरह विशिष्ट अंक होंगे. यह
‘फ्लैट’ मुद्रा से भिन्न नहीं होगी. यह उसका डिजिटल रूप होगा. एक प्रकार
से कह सकते हैं कि यह सरकारी गारंटी वाला डिजिटल वॉलेट होगा. डिजिटल मुद्रा
के रूप में जारी इकाइयों को चलन में मौजूद मुद्रा में शामिल किया जाएगा.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner