रायपुर । मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डा. मीरा बघेल ने बताया कि प्रदेश में गैर संचारी रोग
नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है, जो कैंसर के
लक्षण उपचार और बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आमतौर पर पुरुषों
में तंबाकू के सेवन के कारण मुख कैंसर अधिक देखने को मिलता है वहीँ
महिलाओं में बच्चेदानी का कैंसर और स्तन कैंसर से सम्बंधित अधिक मामले देखे
जाते हैं। इस बारे में जागरूकता के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस के मौके
पर पर कैंसर स्क्रीनिंग और परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। ई-रिक्शा के
माध्यम से चौक चौराहों पर कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी
प्रसारित किया जाएगा
मुख कैंसर के लक्षण
मुंह में सफेद /लाल/
चकत्ता / घाव होना। किसी जगह त्वचा का कड़ा हो जाना । ऐसे घाव जो 1 माह से
अधिक अवधि तक ना भरे । मसालेदार भोजन का मुंह के अंदर सहन ना होना। मुंह
खोलने में कठिनाई। जीभ को बाहर निकालने में कठिनाई । आवाज में परिवर्तन
(नाक से बोलना) ।अत्याधिक लार का स्राव ।चबाने /निगलने/ बोलने में कठिनाई
गर्भाशय कैंसर के सामान्य लक्षण
रजोनिवृत्ति
के बाद रक्त स्राव। यौन संबंध के पश्चात रक्त स्राव ।अनियमित माहवारी
रक्तस्राव । योनि से रक्त मिश्रित सफेद पानी का रिसाव। पीठ दर्द ,पेट के
निचले भाग में दर्द। स्तन कैंसर के सामान्य लक्षण स्तन के आकार में बदलाव।
स्तनाग्र का अंदर घेंसना, स्थिति या आकार में बदलाव। स्तनाग्र पर या उसके
इर्द-गिर्द लाल चकत्ते। स्तनाग्र में किसी प्रकार का असामान्य रिसाव।
स्तनों में गांठ , स्तन या कांख में निरंतर दर्द ।

Journalist खबरीलाल