Breaking News

news Chandigarh:: पंजाब में किस हैसियत से कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेंगे राहुल : भाजपा:

post

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के
मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के
अधिकार पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वर्तमान में वह
पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं. राहुल गांधी डिजिटल रैली के लिए रविवार को
लुधियाना पहुंचे और वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा
करेंगे.

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र ंिसह शेखावत ने बयान
जारी कर कहा, ‘‘राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं, तो किस हैसियत
और अधिकार से वह आज पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा
करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चयन करना वास्तव में
पार्टी का विशेषाधिकार है, लेकिन पंजाब के लोग जानना चाहेंगे कि पार्टी का
सांसद होने के अलावा पार्टी में अब गांधी की क्या हैसियत है.

शेखावत ने कहा कि गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद 2019 में
कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि अब उनकी
एकमात्र योग्यता यह है कि उनका उपनाम ‘‘गांधी’’ है. केंद्रीय मंत्री ने
मुख्यमंत्री पद की दौड़ से सुनील जाखड़ का नाम हटाने के लिए भी कांग्रेस की
आलोचना की और कहा कि ‘‘उनका नाम इसलिए हटाया गया क्योंकि वह एक विशेष धर्म
से आते हैं.’’

पंजाब में कांग्रेस सीएम पद के चेहरे की घोषणा से पहले सिद्धू ने कहा: राहुल का फैसला स्वीकार्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के
चेहरे की घोषणा किये जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत ंिसह
सिद्धू ने रविवार को कहा कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा. गांधी
रविवार को लुधियाना का दौरा कर डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे.
साथ ही वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेंगे.

सिद्धू ने ट्वीट किया, “बिना फÞैसले के कुछ भी बड़ा हासिल नहीं हुआ…
पंजाब को स्पष्टता देने आए हमारे अग्रणी नेता राहुल जी का हार्दिक स्वागत…
सभी उनके फÞैसले का पालन करेंगे!!!” सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत ंिसह
चन्नी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के मुख्य दावेदार हैं. दोनों ने गांधी
को आश्वासन दिया है कि वे पार्टी के फैसले को स्वीकार करेंगे.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner