रायपुर । राजधानी रायपुर के कई
हिस्सों में इन दिनों नए भवन, मकान आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्य
सड़कों के अलावा गली-कूचे में भवन मालिक सड़क पर ही कब्जा जमाकर रेत,
गिट्टी, ईंट सहित अन्य निर्माण सामग्री डंप करा रहे है। शहरभर में यह
नाजारा आम है। कहीं पर रेत तो कई जगहों पर ईंट और गिट्टियां पड़ी हुई हैं।
इससे रोजाना जाम लग रहा है।
दो पहिया वाहन चालक हो रहे दुर्घटना का शिकार
नगर
निगम प्रशासन शिकायतों के बाद भी अवैध तरीके से सड़क को घेरकर निर्माण
सामग्री रखवाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। इसका खामियाजा आसपास
के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। जगह- जगह रेत के ढेर लगे होने से भारी
वाहनों के गुजरने पर रेत के कण सड़क पर चलने वाले लोगों पर पड़ रहे हैं,वहीं
दोपहिया सवार आए दिन रेत से स्लिप खाकर दुर्घटना के शिकार हो रहे है और
रोज हादसे की आशंका बनी रहती है।
कुछ दिन पहले रविनगर मुख्यमार्ग पर रेत भरे हाईवा के पीछे चल रहे एक
बाइक सवार युवक की आंख में अचानक रेत के कण घुसने से वह अनियंत्रित होकर
गिर गया। पीछे से कोई और वाहन नहीं आने के कारण दुर्घटना टल गई। इसी तरह
संतोषीनगर टिकरापारा में भी एक बाइक चालक सड़क किनारे पड़ी रेत में स्लिप हो
खाकर गिर पड़ा। बाइक की रफ्तार कम होने के कारण युवक को चोट नहीं लगी।
दस दिन से सड़क पर पड़ा है निर्माण सामग्री
शहर के आदर्शनगर, मोवा में दुर्गा चौक के पास यह नजारा सामने आया। सड़क
निर्माण के लिए एक ट्रक गिट्टी को सड़क के बीचो-बीच रख दिया गया है। वहीं
सड़क के दोनो और नालियां है जिसके चलते इस मार्ग पर आने जाने वालों को काफी
परेशानी हो रही है। कई राहगीर रोज गिरकर घायल हो चुके हैं। यह निर्माण
सामग्री पिछले 10 दिनो से रखा हुआ है, बावजूद न तो निर्माण एजेंसी के
ठेकेदार ध्यान दे रहे है और न ही नगर निगम प्रशासन का ध्यान गया है।
रहवासियों की शिकायत पर वार्ड पार्षद का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
सड़क निर्माण के लिए पड़ी है गिट्टी
ज्ञात हो कि
इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 15-20 दिन पहले विधायक सत्यनारायण
शर्मा और पार्षद विश्वनंदिनी पांडेय ने भूमिपूजन किया था। अब तक निर्माण
कार्य शुरू नहीं हो पाया है,लेकिन बीच सड़क पर गिट्टी गिराकर ठेकेदार भी
निश्चित है। रहवासियों को रोज गिट्टी के उपर से अपनी दोपहिया, साइकिल लेकर
आना-जाना पड़ रहा है। इससे उनमें रोष व्याप्त है। वार्ड का यह प्रमुख मार्ग
है, साथ ही मोवा से शंकर नगर जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग का ही उपयोग
करते हैं। इसके चलते इस मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती
है,बावजूद इसके निगम के जिम्मेदार चुप्पी साधकर बैठे है।

Journalist खबरीलाल