रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनावी
मोड में आ गई है। प्रदेश के कई कांग्रेस विधायक अपनी लोकप्रियता को जांचने
के लिए आनलाइन पोल करा रहे हैं। राजधानी रायपुर के एक युवा विधायक ने पोल
कराया है। इस पोल में यह आया कि पिछले चुनाव में उनके खिलाफ उतरे भाजपा के
उम्मीदवार को दोबारा उम्मीदवार बनाया जाता है, तो उनकी जीत हो सकती है। हालांकि
इस पोल में चौंकाने वाला परिणाम यह आया कि उनकी विधानसभा में सक्रिय भाजपा
की एक महिला नेत्री और ओबीसी नेता को टिकट मिले तो उनकी जीत की मार्जिन
काफी कम हो जाएगी। महिला नेत्री नगर निगम में भाजपा की प्रमुख चेहरा हैं।
वहीं, युवा नेता ओबीसी वर्ग से आते हैं और युवा मोर्चा में सक्रिय हैं।
कांग्रेस के 70 विधायक
छत्तीसगढ़
में कांग्रेस के 70 विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने
67 सीट पर जीत दर्ज की थी। दंतेवाड़ा, चित्रकोट और मरवाही उपचुनाव में
कांग्रेस को जीत मिले, जिसके बाद विधायकों का आंकड़ा 70 पहुंच गया। विधानसभा
चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के पांच और बसपा के दो विधायक
चुनाव जीते थे। जकांछ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के
बाद मरवाही सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई थी। प्रदेश
में भारी भरकम बहुमत को बचाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने दो साल पहले से
तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी भी आंतरिक सर्वे करा रही है।

Journalist खबरीलाल