Breaking News

भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी की बैठक में साय को नो इंट्री,नाराज हो कर लौटे:

post

रायपुर। लगातार उपेक्षित रहे आदिवासी नेता नंद कुमार साय को वरिष्ठता के
बावजूद आज एक बार फिर पार्टी बैठक से बाहर रखा गया जबकि वे अनुसूचित जनजाति
आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं कई बार सांसद,पार्टी अध्यक्ष रहने के
बाद मोर्चा संगठन की बैठक सूची से नाम ही गायब कर दिया गया। अपनी उपेक्षा
से आहत साय पार्टी कार्यालय छोड़ कर लौट गए,हालांकि कुछ लोगों ने उन्हे
रोकने की कोशिश की पर वे नहीं रूके।

पुरंदेश्वरी के साथ पदाधिकारियों की
बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय,
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित मोर्चा संगठनों के प्रमुख नेता भी मौजूद
थे।
श्री साय सोमवार को सुबह से ही प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और
सहप्रभारी नितिन नवीन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए थे। श्री साय ने
पुरंदेश्वरी का स्वागत किया, और उन्हें परिचय भी दिया। इसके बाद सभी नेताओं
के साथ वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। श्री साय  बैठक स्थल में पहुंचे,
तो बाहर उन्हें बताया गया कि उनका नाम ही नहीं है। इसके बाद नंदकुमार साय
नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी दफ्तर से निकल गए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner