रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा संविधान निर्माता,
भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मंडल
रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) डॉ
दर्शनीता बी. आहलूवालिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री लोकेश
विश्नोई, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपीन वैष्णव, अनुसूचित जाति एवं
जनजाति अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी एशोसियशन के वर्किंग प्रसिडेन्ट श्री
भोली चौधरी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा, सहित सभी
विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियां द्वारा उन्हे श्रद्धांजली
स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय
के प्रांगण में आयोजित एक सादे समारोह में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना
गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संविधान
निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर व भगवान बुध्द के चित्रों पर
श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर बुद्ध वंदना भी की गई
तथा उपास्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा श्रद्धांजलि दी
गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने संविधानशिल्पी, स्वतंत्र
भारत के प्रथम विधिमंत्री, भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के
महापरिनिर्वाण दिवस कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर बहूआयामी व्यक्तित्व के धनी
थे। प्रत्येक मनुष्य को मानवीय गरिमा से जीने के अवसर, स्त्री- पुरुष
समानता का व्यापक समर्थन किया। डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर जी का पूरा जीवन
दर्शन तीन शब्दों समता, स्वतंत्रता, बंधुता में झलकता है। उन्होंने जो
चिंतन किया वही कहा और उसी के अनुरूप किया। सम्मानपूर्वक तथा स्वतंत्र जीवन
के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण बताया, जीवन एवं समाज के प्रत्येक पक्ष को
बहुत गहराई से प्रभावित किया जिसका सुखद परिणाम हम आज एक विशाल एवं
सुसंगठित गणतंत्र के रूप में देख रहे हैं। डॉ. अम्बेडकर अंधकारग्रस्त
मानवता के लिए एक अमर ज्योति एवं आलोक स्रोत हैं। आज बाबासाहेब भीमराव
अंबेडकर की पुण्यतिथी पर उन्हें नमन करते हुए हमें यह संकल्प लेना चाहिए की
हम देश को समरस बनाएँगे और देश की उन्नति में योगदान करेंगे और साथ ही
उन्होंने कहा की जीवन लम्बा होने के बजाय ,महान होना चाहिए। अपने संविधान
को जानो के संदर्भ में अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय
हिस्सेदारी के लिए आह्वान किया। इसी कड़ी मे अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्ऱा)
डॉ दर्शनीता बी. आहलूवालिया जी ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के
सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति
एशोसियशन के डिविजनल वर्किंग प्रसिडेन्ट श्री भोली चौधरी, श्री वाय. के.
मिहुलिया, दपूमरे मजदूर कांग्रेस यूनियन से मंडल समन्वयक डी. विजय कुमार ,
दपूमरे ओबीसी यूनियन से एच प्रसाद राव ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम
राव अम्बेडकर जी के जीवन से संबंधित विषयों एवं उनकी प्रखर मेधा एवं
दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का समापन सहायक कार्मिक अधिकारी
श्री आर एस बेपारी जी द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का सचांलन
कार्यालय अधीक्षक प्रिती राजवैध ने किया।

Journalist खबरीलाल