Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Friday ,February 18,2022

news new Delhi:: जर्मनी से अमेरिका जा रहे जहाज में लगी आग, 4000 लग्जरी कारें अटलांटिक महासागर में डूबीं:

post

नई दिल्लीः जर्मनी से अमेरिका जा रहे एक मालवाहक जहाज में भयंकर आग लग गई। हादसे के बाद जहाज पर मौजूद 22 क्रू मेंबर को पुर्तगाल के पास बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। इस जहाज पर 4000 लग्जरी गाड़ियां थीं, जो अटलांटिक महासागर में डूब गईं।

जर्मनी के एम्डेन से संयुक्त राज्य अमेरिका में रोड आइलैंड पर डेविसविले जाने के लिए मालवाहक जहाज निकला था। पनामा के फ्लैग वाले 'फेलिसिटी एस' नाम के मालवाहक जहाज में फॉक्सवैगन की हजारों कारें थीं। अटलांटिक महासागर के रास्ते में बीते दिनों फेलिसिटी एस मालवाहक जहाज में आग लग गई। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार होल्ड एरिया में आग लगने के बाद फेलिसिटी एस ने अलार्म बजाया। इसके बाद पुर्तगाली नौसेना बचाव के लिए पहुंची।

इस जहाज पर 22 क्रू मेंबर थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। लेकिन जलता हुआ जहाज गुरुवार को गाड़ियों के साथ अटलांटिक महासागर में बह गया। फॉक्सवैगन ग्रुप ने मीडिया को जानकारी दी है कि "फेलिसिटी एस के चालक दल के सभी 22 लोग सुरक्षित हैं। हम पुर्तगाली नौसेना और शिपिंग कंपनी के संपर्क में हैं। फिलहाल किस तरह की लग्जरी गाड़ियां जहाज पर थीं, उसका पूरा विवरण नहीं है।" फॉक्सवैगन ग्रुप ने गाड़ियों के ब्रांड की जानकारी नहीं दी है लेकिन अमेरिका में ये ग्रुप पोर्श, ऑडी, लेम्बोर्गिनी, बेंटले, और बुगाटी जैसी गाड़ियों को बेचता है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner