Breaking News

news raipur:: सात हजार से अधिक बढ़े हवाई यात्री, 50 अतिरिक्त विमान भी उड़े:

post

 रायपुर । कोरोना संक्रमण का प्रभाव
कम होते ही अब हवाई यात्रियों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बीते
सात दिनों में रायपुर विमानतल से यात्रियों की आवाजाही सात हजार से अधिक
बढ़ी है। साथ ही इन सात दिनों में 50 से अधिक उड़ानों की आवाजाही हुई । विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी से 20 फरवरी की
अवधि में स्वामी विवेकानंद विमानतल से कुल 38,608 हवाई यात्रियों की
आवाजाही हुई। हवाई यात्रियों की यह संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में 24
फीसद अधिक है। इसी प्रकार उड़ानों की आवाजाही भी 314 हुई है,जो इसके पिछले
सप्ताह की तुलना में 20 फीसद अधिक है। विमानन अधिकारियों का कहना है कि
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब नियमों में दी गई राहत के कारण भी
हवाई यात्री बढ़ने लगे है। यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी के
चलते अब विमानन कंपनियां भी नई योजनाएं बनाने लगे है। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के साथ ही ट्रैवल्स
कारोबारियों के द्वारा भी रायपुर से सूरत और जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू
करने की मांग की जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनियों को भी प्रस्ताव दिए
गए है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि इन क्षेत्रों के लिए उड़ान शुरू
होते ही हवाई यात्रियों को और लाभ होगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner