Breaking News

News Jagdalpur :: विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आड़ावाल पंचायत के खिलाड़ीयों को प्रदान की क्रिकेट किट।:

post

ग्राम पंचायत आड़ावाल के खिलाड़ियों को उस वक्त सुखद अहसास हुआ जब विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वहां के क्रिकेट खिलाड़ियों को बुला कर क्रिकेट किट प्रदान की।

आड़ावाल पंचायत के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बहुत लंबे समय से क्रिकेट किट की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन से क्रिकेट किट की मांग कर रहे थे जिनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने आज अपने कार्यालय में बुलाकर खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की तथा खिलाड़ियों को कहा कि खेल से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं तथा लगातार खेलते रहने को प्रेरित किया।

क्रिकेट किट पाकर जहां ग्रामीण क्षेत्र के युवा फूले नहीं समा रहे थे वहीं उन्होंने विधायक तथा संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके द्वारा प्रदान की गई इस किट से अब उन्हें खेलने में आसानी होगी।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य ज्योति राव जनपद सदस्य जिशान कुरैशी सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप उप सरपंच अमित दास विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा आई टी सेल के महासचिव योगेश पानीग्राही तथा क्रिकेट टीम के सदस्य सूरज राजवंशी , प्रकाश राव , रुपेश कुमार बघेल, यशवंत नाग ,दुर्गेश राव के अलावा गुप्तेश्वर राव , महेश राव आदि उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner