कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो स्किन केयर के लिए किसी मैजिक से कम नहीं मानी जाती। एलोवेरा जेल भी स्किन केयर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।एलोवेरा में विटामिन और खनिजों से भरपूर है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12 और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमे कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम आदि खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
स्किन सनबर्न
गर्मियों में बाहर निकलने से स्किन पर धूप का असर सबसे ज्यादा पड़ता है। सनबर्न होने पर स्किन पर जलन या छिलन जैसा महसूस होता है। इसके लिए रात में सोते समय मुंह को अच्छे से धोएं और पोंछने के बाद एलोवेरा जेल और नारियल तेल को बराबर की मात्रा में मिलाकर गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं। रातभर के लिए लगा छोड़ दें। आपको एक हफ्ते में असर दिखने लगेगा।अगर आपकी एड़ियां फट जाती हैं, तो रात के समय सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ करें। फिर एलोवेरा जेल और पैट्रोलियम जैली को बराबर की मात्रा में मिलाकर लगाएं और मोजे पहनकर सो जाएं। कुछ ही दिनों में एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।
टोनर
स्किन टोनिंग के लिए भी एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा जेल को गुलाब जल मेंं मिलाकर एक बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। इसे टोनर की तरह स्किन पर इस्तेमाल करें। इससे ओपन पोर्स की प्रॉब्लम ठीक होती है।
ग्लोइंग फेस
एलोवेरा जेल चेहरे को क्लीन करने का काम करता है। एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, इसे लगाने से फेस पर नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे की फाइन लाइन्स भी हट जाती हैंं।

Journalist खबरीलाल