Breaking News
खेल post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,February 23,2022

news Lucknow:: श्रीलंका श्रृंखला से विश्व कप के दावेदारों को अधिक मौके देगा भारत:

post

लखनऊ. आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले
टी20 विश्व कप के लिये टीम में जगह बनाने के दावेदारों की संख्या बढ़ने के
कारण भारत गुरुवार से यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20
अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में विभिन्न विकल्पों को आजमाने से परहेज
नहीं करेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम
श्रीलंका को भी कड़ा सबक सिखाने की कोशिश करेगी और रोहित शर्मा की अगुवाई
वाली टीम को ऐसा करने का दावेदार भी माना जा रहा है। लेकिन क्लीन स्वीप
करने की इच्छा के बावजूद टीम प्रबंधन आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में
होने वाले विश्व कप से पहले अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जितना संभव हो सके,
मौके देने की कोशिश करेगा।

विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे स्थापित खिलाड़ियों की
अनुपस्थिति में आगामी तीन मैचों में निश्चित तौर पर इशान किशन, रुतुराज
गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को अधिक मौके मिलेंगे। कोहली की
अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर को अधिक ओवर खेलने और बड़ा स्कोर बनाकर
मध्यक्रम में अपनी जगह पक्की करने का अवसर मिलेगा। कोहली की वापसी के बाद
उनका नंबर तीन पर खेलना तय है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner