Breaking News

Vaccine News :: हम-आप खुले बाजार से भी खरीद सकेंगे कोरोना वैक्सीन, जानिए किस कीमत पर मिलेगी। दो डोज लेना होगा।:

post

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, ऐसे में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों की बेताबी भी बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह के संकेत दिये हैं, उससे लगता है कि इस साल के अंत या नये साल में हमें खुशखबरी मिल सकती है. आज भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉंन्फ्रेंस में कहा कि हमने वैक्सीनेशन के लिए पूरी तैयारी कर ली है, बस वैज्ञानिकों की ओर से हरी झंडी मिलना बाकी है.

ऐसे में सबके मन में यह सवाल है कि क्या वैक्सीन खुले मार्केट में बिकेगा? या फिर सरकार इसे अपने स्तर पर लोगों को देगी. वैक्सीन की कीमत को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं, साथ ही लोग यह जानना भी चाहते हैं कि आखिर वैक्सीन का कितना डोज लगेगा.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा था कि भारत के खुले बाजार में वैक्सीन की कीमत एक हजार रुपये प्रति डोज हो सकती है और एक व्यक्ति को दो डोज लेना जरूरी होगा. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि सीरम इंस्टीट्यूट और सरकार के बीच वैक्सीन को लेकर करार होने जा रहा है जिसमें वैक्सीन की कीमत प्रति डोज 250 रुपये होगी. चूंकि सरकार बड़े पैमाने पर वैक्सीन का आर्डर देगी इसलिए कंपनी कम कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध करायेगी. ऐसा कंपनी के सीईओ पहले कह भी चुके थे.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner