Breaking News

news raipur:: मंत्री शिव डहरिया बंगला घेरने निकले भाजपा पार्षद यूजर चार्ज के विरोध में:

post

रायपुर । नगर निगम के संपत्तिकर के
साथ यूजर चार्ज वसूलने के विरोध में भाजपा पार्षद दल गुरुवार दोपहर नगरीय
निकाय मंत्री डा.शिव डहरिया का सरकारी बंगले का घेराव करने तेलीबांधा तालाब
के सामने एकत्र होकर नारेबाजी कर रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा रायपुर
जिला पदाधिकारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई थी। इस बैठक में जनता से
मनमाना यूजर चार्ज वसूलने का भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध करते हुए फैसला
लिया कि जब तक निगम प्रशासन यूजर चार्ज वसूलना बंद नहीं करेगा, तब तक विरोध
प्रदर्शन किया जाएगा। तेलीबांधा तालाब के पास जुटे भाजपा के
पार्षदों ने कहा निगम मनमाने तरीके से नगरवासियों से यूजर चार्ज वसूल रहा
है। बकाया यूजर चार्ज नहीं देने पर घर की कुर्की करने का आदेश किसी तरह से
मान्य नहीं है। पाषदों ने कहा कि पिछले दिनों नगरीय विकास मंंत्री डा.शिव
डहरिया से मिलने के बाद यूजर चार्ज नहीं वसूलने का आश्वासन मिला था, उसके
बाद भी निगम चार्ज वसूली कर रहा है। यहां से पार्षद मंत्री डहरिया के बंगले
का घेराव करने जाएंगे। मंत्री का बंगला घेरने से रोकने के लिए भारी संख्या
मे पुलिस बल तैनात किया गया है

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner