Breaking News

news mumbai:: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया Ukraine का वीडियो, यहां छिपकर जान बचा रहे लोग:

post

 रूस की यूक्रेन (Russia invades Ukraine) पर चढ़ाई के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने यूक्रेन की स्थिति को डरावना बताया है। यूक्रेन में कई मासूमों की जान दांव पर लगी है। वहीं रूस की तरफ से लगातार मिसाइल दागे जाने की खबरें आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने वहां के नागरिकों के हालात दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि सबवे स्टेशंस बंकरों में तब्दील हो गए हैं। लोग जान बचाने के लिए वहां छिपे हैं। उनके पास खाने का सामान नहीं बचा है। बच्चों के सामने लोग बहादुर दिखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे डर न जाएं। 

मां बोली बच्चों के साथ दिखना पड़ रहा स्ट्रॉन्ग

प्रियंका चोपड़ा देश-दुनिया के मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखती रहती हैं। साथ ही किसी ग्लोबल क्राइसिस के वक्त अपनी तरफ से लोगों की मदद करने की कोशिश भी करती हैं। उन्होंने यूक्रेन-रूस वॉर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि रूस की बमबारी से बचने के लिए लोगों ने कैसे अंडरग्राउंड स्टेशनों की शरण ले रखी है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसी सिचुएशन नहीं देखी। यह दूसरे विश्व युद्ध जैसा लग रहा है। हजारों लोग यहां छिपे हैं और कल का कोई भरोसा नहीं। बच्चे के साथ एक मां दिखाई जाती है जो बताती है कि वह रात यहीं गुजारेगी। जब उससे पूछा जाता है कि खाने के लिए कुछ है तो वह थोड़े से स्नैक्स दिखाती है और बोलती है कि बस थोड़ा सा पानी है।

लड़के ने बताया, आर्मी ने क्या कहा

जब महिला से कहा जाता है कि इस सिचुएशन को देखते हुए आप काफी स्ट्रॉन्ग दिख रही हैं। इस पर वह बताती है कि वे सभी लोग मजबूत दिखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि बच्चे साथ हैं। एक लड़का बताता है कि उसकी वाइफ ने बताया कि बमबारी शुरू हो गई है। आर्मी ने कहा कि हम सभी मेट्रो में इकट्ठे होंगे। लड़का बोलता है कि मैं उन लोगों से डरा हूं। मैं कहीं नहीं जाऊंगा।

प्रियंका ने लिखा- ये लोग हमारी तरह हैं

प्रियंका ने लिखा है, यूक्रेन की में जो स्थिति बनती जा रही है वह डरावनी है। मासूम लोग अपनी और अपने करीबियों की जिंदगियों को लेकर डरे हुए हैं। मॉडर्न वर्ल्ड में ये समझ से परे है कि चीजें इतनी बदतर स्थिति तक पहुंच सकती हैं। लेकिन यह नतीजे की घड़ी है जो कि पूरी दुनिया में गूंजेगी। वॉर जोन में मासूम जिंदगियां रह रही हैं। ये आपकी और मेरी तरह ही हैं। प्रियंका ने साथ में लिंक दिया है जिसमें बताया गया है कि यूक्रेन के लोगों की मदद कैसे की जा सकती है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner