रायपुरः राजधानी रायपुर का स्मार्ट सिटी के रूप में कायाकल्प किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। यहां वेटिंग रूम और बेबी फीडिंग की भी सुविधा मिलेगी। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने शनिवार को मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड नंबर 46 के अंतर्गत शास्त्री मार्केट में स्मार्ट टॉयलेट का उद्घाटन किया।
रायपुर की ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को राजधानी में 18 जगहों पर स्मार्ट टॉयलेट बनाने का ठेका दिया गया है। शास्त्री बाजार के अलावा कलेक्टोरेट परिसर में स्मार्ट टॉयलेट शुरू किया जा चुका है। सामान्य टॉयलेट से हटकर स्मार्ट टॉयलेट में कई सुविधाएं हैं। यहां टीवी, सोफा, वेटिंग रूम के साथ बेबी फीडिंग का भी प्रबंध किया गया है। स्मार्ट टॉयलेट में ट्रांसजेडर और विकलांगों के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है।
भीड़भाड़ वाले शास्त्री मार्केट में लंबे समय से टॉयलेट की जरूरत थी। अब स्मार्ट टॉयलेट का उद्घाटन होने के बाद यहां के दुकानदारों ने महापौर एजाज ढेबर को धन्यवाद दिया है। पीपीपी मोड पर बनाए जा रहे स्मार्ट टॉयलेट को गोल बाजार, पुरानी बस्ती और मालवीय रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थान जैसे पार्क और गार्डन्स के पास तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने पहले ही सर्वे के बाद यह सूची स्मार्ट सिटी निगम लिमिटेड को सौंपी दी है।

Journalist खबरीलाल