तिल्दा-नेवरा। तिल्दा नेवरा पुलिस ने नाबालिग अपहृता को विवाह का प्रलोभन
देकर भगा ले जाने व शारिरिक संबंध स्थापित करने के आरोप में आरोपी मालिक
जोशी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी
देते हुए थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी ने थाना आकर
शिकायत दर्ज करवाई की उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस पर
प्रारम्भिक दृष्टि से तिल्दा नेवरा पुलिस ने गुम इंशान क्र.82/19 पंजीयन
करते हुए, गुम नाबालिग होने से प्रकरण में धारा-363 भादवि पंजीयन कर
विवेचना में लिया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शरद
चंद्रा ने पुलिस को उचित दिशा निर्देश दिये। खोजबीन व पतासाजी करने के
दौरान अपहृता को आरोपी मालिक जोशी के कब्जे से बरामद कर पूछताछ की गई।
जिसमे आरोपी द्वारा नाबालिग अपहृता को विवाह का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर
भगा ले जाना पाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में अपहृता के साथ शारिरिक संबंध
बनाने से 05 माह की गर्भवती होना पाए जाने पर पुलिस ने धारा- 363, 366, 376
भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा- 04,
06 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपी मालिक जोशी पिता गोविंद जोशी उम्र
21 वर्ष, साकिन सहसपुर लोहारा थाना लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को
गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।

Journalist खबरीलाल