Breaking News

Raipur Crime news:: अगवा 4 साल के मासूम को पड़ोसी ने जिंदा जलाया:

post

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली
खबर सामने आई है, जहां उरला इलाके से अगवा 4 साल के मासूम पर मिट्टी तेल
छिड़ककर पड़ोसी ने जिंदा जला दिया। आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने महाराष्ट्र से
गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मासूम को श्‍मशान घाट में जिंदा जलाया।
पुलिस ने मासूम हर्ष चेतन की जली हुई लाश बरामद कर ली है। आरोपी ने 5
अप्रैल को बाइक पर घूमने के बहाने पड़ोसी पंचराम ने मासूम का अपहरण कर लिया
था। उरला थाना पुलिस और एफएसएल समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए
हैं।हालांकि पुलिस मासूम की हत्‍या मामले को नरबलि से भी जोड़कर देख रही
है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

क्‍या है पूरा मामला

राजधानी
रायपुर के उरला इलाके में चार साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया
है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक
उरला थाने में पांच अप्रैल की रात करीब 8 बजे पुष्पा चेतन और उसके पति
जयेंद्र चेतन ने जानकारी दी कि उसका पड़ोसी पंचराम सुबह 10 बजे इसके घर आया
और इसके दोनों बेटों छह साल के दिव्यांश और 4 साल के हर्ष चेतन को घुमाने
के नाम पर अपनी बाइक में ले गया। लगभग आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर लाकर छोड़ दिया और हर्ष चेतन अपने साथ
लेकर चला गया। काफी देर तक नहीं आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू किया और रात
में पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर
तत्काल अपहृत बच्चे और संदेही पंचराम की खोजबीन शुरू की गई।

आस पास के
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सघन पूछताछ शुरू की। जानकारी मिली कि
पंचराम ने उसी दिन दोपहर में अपनी बाइक दुर्ग में बेच दी है। जानकारी के
आधार पर पंचराम के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली। और तत्काल एन्टी
क्राइम और साइबर यूनिट, थाना उरला की टीम रवाना हुई। महाराष्ट्र में
आरोपित पंचराम बार-बार अपना लोकेशन बदल कर छिप रहा था। इसके बाद एक और
बैकअप टीम रवाना किया गया। टीम ने बीती रात को नागपुर के पास पंचराम को
ट्रेस कर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान शुरू में वह पुलिस को गुमराह
करता रहा। बाद में पंचराम ने अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि 5 अप्रैल को सुबह
लगभग 10-10:30 बजे मासूम हर्ष चेतन को अपने साथ ले जाने के लगभग आधे घंटे
बाद ही ग्राम हसदा जिला बेमेतरा के मरघट के पास ले जा कर उसके ऊपर मिट्टी
तेल डालकर हत्या कर फरार हो गया था। आरोपित पंचराम के निशानदेही पर
बालक हर्ष चेतन का शव बरामद कर लिया गया है। फोरेंसिक व पुलिस की टीम शव व
घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि
वह पीड़ित के बड़े बेटे की भी हत्या करना चाहता था। हत्या के कारण के संबंध
में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

मां से एकतरफा प्रेम के चलते हत्‍या की आशंका

सूत्रों
से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पंचराम मृत मासूम की मां से एकतरफा
प्रेम के चलते वह बच्चों को रास्ते से हटाना चाहता था, जिससे महिला उसके
पास आ जाए। यही वजह है कि उसने पहले छोटे बच्‍चे को मौत के घाट उतारा,
जिसके बाद वह महिला के बड़े बेटे को भी मारना चाहता था। इसे अंजाम
देने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दो बेटों के अलावा महिला की
एक ढेड़ साल की बेटी भी है, जिसे आरोपी अपने साथ रखने को तैयार था। लेकिन
लड़कों को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच
कर रही है। इस घटना से सभी तथ्यों की जांच के बाद ही पुलिस कुछ कहने की बात
कह रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner