Breaking News

news new Delhi:: यूक्रेन की आग में रूस के भी जले हाथ, सैनिकों को बड़ा नुकसान; मॉस्को ने बताया त्रासदी:

post

नई दिल्ली, रूस करीब डेढ़ महीने से यूक्रेन पर आक्रमण कर रहा है। हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और महत्वपूर्ण शहर खार्किव से अपना फोकस हटाकार पूर्वी यूक्रेन की ओर अपना फोकस बढ़ा दिया है। इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बातचीत में माना है कि यूक्रेन में जारी युद्ध में रूस को 'खासा नुकसान' हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि मॉस्को ने कीव में 'युद्ध अपराध' किए हैं।

रूसी सेना जल्द सैन्य ऑपरेशन को खत्म करेगी: क्रेमलिन

पेसकोव में हताहत हुए रूसी सैनिकों की सही संख्या बताए बिना कहा है कि हमें सैनिकों का महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचा है। यह हमारे लिए एक बड़ी त्रासदी है। उन्होंने आगे कहा है कि हमारी सेना सैन्य ऑपरेशन को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही है। हम उम्मीद करते हैं कि यह ऑपरेशन जल्द ही अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएगा।

'बुचा को लेकर यूक्रेन सरकार ने बनाई फर्जी कहानी'

यूक्रेन के शहरों में सड़कों पर बॉडी की तस्वीरों और वीडियो को पेसकोव ने नकली बताया है। उन्होंने कहा है कि हम नकली और झूठ के दिनों में जी रहे हैं। हम इस बात से इनकार करते हैं कि बुचा की सड़कों पर जो दिखा है उससे रूसी सेना का कोई संबंध है। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुचा में मिले बॉडीज को लेकर कहा था कि यूक्रेनी सरकार ने फर्जी कहानी बताई है।

'युद्ध अपराध को लेकर अदालत नहीं जाएंगे पुतिन'

पेसकोव ने कहा है कि सद्भावना दिखाते हुए रूस कीव और चेर्निहिव जैसे शहरों से पीछे हट गए हैं। यह तनाव को दूर करने की कोशिश है और यह दिखाता है कि रूस बातचीत जारी रखने के लिए वाकई में तैयार है। उन्होंने यह भी कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी भी युद्ध अपराध को लेकर अदालत में नहीं पेश होंगे क्योंकि हम इसे यथार्थवादी नहीं मानते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner