Breaking News

चमत्कारी सोने के सिक्के लिए की गई थी महिला की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार:

post

00 दो वर्ष पूर्व जंगल में मिली अज्ञात महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा
जशपुर।
दो
वर्ष पूर्व कुनकुरी के कर्राजोर जंगल मिली अज्ञात महिला की लाश का पुलिस
ने खुलासा करते हुए जशपुर के पुलिस कप्तान बालाजी राव ने बताया कि आरोपियों
ने महिला के पास से पांच लाख रूपये लूट लिये और उसकी हत्या कर दी थी। इस
मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जशपुर पुलिस
कप्तान बालाजी राव द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार सितंबर
2018में कुनकुरी के कर्राजोर जंगल में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। 
पुलिस कप्तान बालाजी राव ने 6 माह पूर्व ही जशपुर एसपी का पदभार सम्हाला और
इए प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने मामले मामले की जांच के लिये
अलग से टीम का गठन किया। टीम ने जब घटना की विवेचना शुरू की, तो पता चला कि
महिला की हत्या का कारण चमत्कारी हनुमान छाप सिक्का है।  आरोपियों द्वारा
बुलाये जाने पर महिला उनसे हनुमान छाप सिक्का खरीदने के लिए बुलाये गये
स्थान पर गई थी। लेकिन जब महिला को पता चला कि आरोपी नकली सिक्का रखे हुए
है, तो उसने हनुमान छाप सिक्का खरीदने से मना कर दिया।  यही बात आरोपियों
को नागवार गुजरी और महिला के पास रखे 5 लाख रुपये लूट लूटकर महिला की गला
दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को कुनकुरी के पास एक जंगल में फेक दिया।

पुलिस
कप्तान ने बताया कि इस पूरे मामले में दो साल बाद लैलूंगा निवासी शौकी
दास, भारत दास और कुरडेग झारखण्ड निवासी अशोनगक दास, मनोज दास को गिरफ्तार
किया गया। पहले आरोपियों ने ऐसी किसी घटना को अंजाम देने से इंकार कर दिया
लेकिन जब पुलिस ने उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह
कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या और लूट के मामले
की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner