Breaking News

चेतावनी का असर नहीं,पटवारी धरने पर डटे हुए:

post

रायपुर। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में पटवारियों का
धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर प्रदेश के सैकड़ों
पटवारी आज से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान उनका यहां
ईदगाहाभाठा मैदान में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। नारेबाजी करते हुए उन्होंने
चेतावनी दी है कि मांगें पूरी ना होने पर वे सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य
होंगे।
राजस्व पटवारी संघ के बैनर पर रायपुर समेत संभाग के सैकड़ों
पटवारी आज सुबह यहां ईदगाहाभाठा मैदान में एकजुट हुए। इसके बाद वे सभी
नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि वे सभी इसके पहले 2 से
13 दिसंबर तक काली पट्टी लगाकर काम करते रहे। मांगे पूरी ना होने पर वे सभी
अब बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं और एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे
हैं।

पटवारियों का कहना है कि कई जगहों पर उनके खिलाफ बिना विभागीय
जांच के एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे वे सभी परेशान हैं। इसके अलावा
उनकी विभागीय समस्याएं दूर नहीं हो रही है। उनकी बाकी मांगों में भुइयां की
समस्या एवं समाधान, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, बिना विभागीय जांच के
एफआईआर दर्ज न हो, फिक्स टीए, स्टेशनरी भत्ता में बढ़ोतरी, नक्सल प्रभावित
क्षेत्रों में नक्सल भत्ता, मुख्यालय में निवास की बाध्यता समाप्त करने,
अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता देने, वेतन विसंगति दूर करने आदि शामिल
हैं। गौरतलब है कि शासकीय तौर पर हड़ताल खत्म करने जिला कलेक्टरों को
पटवारियों के काम पर न लौटने की स्थिति में कार्रवाई करने नोटिस जारी करने
कहा गया लेकिन इसका भी असर धरना प्रदर्शन पर नहीं दिखा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner