Breaking News

मंत्री के खिलाफ बयान, स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी त्रिपाठी से होगा जवाब-तलब:

post

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के विरुद्ध प्रेस कांफ्रेंस में बयान
दिये जाने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेषाधिकार समिति ने मंगलवार को हुई
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड
के एमडी एपी त्रिपाठी से जवाब तलब किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रबंध
संचालक एपी त्रिपाठी ने मंत्री कवासी लखमा द्वारा विधानसभा में दिए गए जवाब
को तथ्यहीन बताया था। जिसके बाद जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह के
विशेषाधिकार पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की गई है। मंगलवार को
विशेषाधिकार समिति की बैठक में स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के
प्रबंध संचालक नोटिस भेजने का फैसला लिया गया है जिसके बाद एमडी एपी
त्रिपाठी को समिति के समक्ष पेश होकर जवाब देना होगा। इस बैठक में डॉ रमन
सिंह, मोहन मरकाम, बृजमोहन अग्रवाल, अमितेश शुक्ल, राजमन बेंजाम शामिल हुए
थे। विशेषाधिकार के तहत सदन में उठाए गए मामलों को लेकर बैठक में चर्चा की
गई।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner